उत्तम आर्जव धर्म की हुई पूजा अर्चना -ऋषि मण्डल विधान एवं दशलक्षण मण्डल विधान का हुआ आयोजन
विश्वास पारीक-
निवाई -(आल टाइम ब्रेकिंग) सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व के अन्तर्गत दशलक्षण धर्म में सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा अर्चना के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दशलक्षण धर्म के तहत शिवाजी कालोनी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की शांतिधारा एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक किए गए। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि नसियां जैन मंदिर, अग्रवाल जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में भाद्रपद मास में श्रद्धालुओं ने श्री जी की प्रतिमाओं के कलशाभिषेक किया गया। इसी प्रकार बड़ा जैन मंदिर में पण्डित सुरेश शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा ऋषि मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें सेकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी प्रकार बंपुई वालों के मंदिर में एवं बिचला जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म मण्डल विधान का आयोजन किया गया। जौंला ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया जिसमें 48 श्लोकों का संगीतमय पठन पाठन किया गया। भक्तामर मण्डल जी पर श्रद्धालुओं ने 48 दीपक चढ़ायें। इस अवसर पर मूलचंद त्रिलोक चंद पांडया, अशोक मधु माधोराजपुरा, निर्मल जैन, अर्पित लटुरिया, यश संधी, विमल पाटनी, प्रेमचंद सोगानी, मुकेश संधी, जयकुमार जैन चेतन चंवरिया राकेश संधी, अतुल ठोलिया, रवि जगतपुरा, अशोक ठोलिया, नितेश जैन, नवीन खंडवा, बंटी झांझरी, सहित कई लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें