दशलक्षण पर्व की समाप्ति पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया- क्षमा वाणी पर्व 8 सितंबर को मनाया जाएगा

■दशलक्षण पर्व की समाप्ति पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया- क्षमा वाणी पर्व 8 सितंबर को मनाया जाएगा 
विश्वास पारीक-
निवाई -(आल टाइम ब्रेकिंग) सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण धर्म के चलते ऋषि मण्डल विधान एवं 
दशलक्षण विधान की पूर्णाहुति की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति महायज्ञ के हवन कुण्डो में आहुतियां दी। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला राकेश संधी अतुल ठोलिया एवं सुनील भाणजा ने बताया कि पण्डित सुरेश शास्त्री के निर्देशन में प्रातः नित्य पूजन के साथ विश्व शांति महायज्ञ किया गया,जिसमें विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा हवन कुण्डो में आहुतियां दी। इस दौरान जैन समाज के कार्याध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, मूलचंद त्रिलोक चंद पांडया हरभगतपुरा, पदमचंद टोंग्या, त्रिलोक चंद सिरस, नवीन खंडवा, भागचंद ठोलिया, बंटी झांझरी, शंभु कठमाणा, महेन्द्र पांडया, मीना कठमाणा, अशोक बिलाला सन्तोष जैन चंपा देवी ठोलिया, निशा झांझरी, नीतू खंडवा, विमल उर्मिला सोगानी, ममता ठोलिया, श्वेता झांझरी,अतुल ठोलिया, निर्मला जैन, नीशु चंवरिया, प्रेमचंद सोगानी, निर्मल पांडया, अशोक ठोलिया, अंजना ठोलिया, रवि जगतपुरा, सुनीता जैन, राजा जैन प्रियंका जैन, कमल जैन, दीक्षा जैन, संगीता संधी, शशी सोगानी, शकुंतला देवी, मेना जैन, अनिता छाबड़ा, विजया टोंग्या, मेना पराणा, सहित अनेक श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्राचर्य धर्म की संगीतमय पूजा अर्चना की। विमल पाटनी एवं राकेश संधी ने बताया कि इस दौरान दशलक्षण धर्म के तहत शिवाजी कालोनी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की शांतिधारा एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक कर पूजा की जिसमें शनिवार को लालचंद विपुल कुमार जैन को भगवान की पालकी मंदिर में भेंट करने का सौभाग्य मिला। जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं मोहित चंवरिया ने बताया कि नसियां जैन मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों मे श्री जी के कलशाभिषेक कर उत्तम ब्रह्राचर्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर से वारंट लेकर आए पुलिसकर्मी किशनलाल खटिक की मौत, महाकाल दर्शन कर लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट

दूरदर्शन केंद्र जयपुर में खटीक एकीकरण को लेकर विचार गोष्ठी चर्चा एवं प्रश्नोतरी कार्यक्रम-

विद्यालय में बालिकाओं को अश्लील वीडियों दिखाने व छेडछाड करने वाला शिक्षक गिरफ्तार।